विसबल दक्षिणी क्षेत्र अंतर वाहिनी क्रीडा प्रतियोगिता 2024 का सफल आगाज़

Updated on 26 June 2024,
Bhopal: विसबल दक्षिणी क्षेत्र अंतर वाहिनी क्रीडा प्रतियोगिता 2024 का आयोजन दिनांक 25 6.2024 से 28 .6. 2024 तक सातवीं वाहिनी विसबल द्वारा भोपाल में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह दिनांक 25. 6.24 को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में श्री अभय सिंह ,पुलिस महानिरीक्षक ,विशेष सशस्त्र बल ,भोपाल रेंज के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री अभय ने अपने उद्बोधन में कहा की पुलिस इकाइयों में कर्मचारियों के मध्य प्रतिदिन संध्याकालीन खेलों का आयोजन किए जाने की परंपरा रही है जिससे कर्मचारियों एवं अधिकारियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है एवं उनमें ड्यूटी के प्रति सजाता बनी रहती है।
दिनांक 25 .6. 2024 को संपन्न कराई गई स्पर्धाओ में हैंडबॉल स्पर्धा में 23वी वाहिनी विसबल भोपाल विजेता एवं 9वी वाहिनी विसबल रीवा उपविजेता रही।
1500 मीटर दौड़ में 23वी वाहिनी के आरक्षक जालम सिंह ने 4 मिनट 38 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
व्यक्तिगत खेलों की ताइक्वांडो स्पर्धा में 35वीं वाहिनी के शुभम यादव ने 87 कि.ग्रा वर्ग में स्वर्ण तथा 23 भी वाहिनी के बालेश यादव ने रजत पदक प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर श्री अमित सांघी, उप पुलिस महानिरीक्षक विसबल मध्य क्षेत्र भोपाल के द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया, साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त ऑफिशियल एवं स्टाफ को भी धन्यवाद दिया गया।
