MP के 32 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार, ADG चंचल शेखर को विशिष्ट सेवा पदक

Last Updated: Aug 15, 2024,
Madhya Pradesh Police Awards: मध्य प्रदेश के 32 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति द्वारा वीरता, विशिष्ट सेवा, और सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है. ये पुरस्कार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे. पुरस्कार पाने वालों में एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. मप्र से वीरता पुरस्कार के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी और कर्मचारी चयनित हुए हैं. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन अधिकारियों को बधाई दी है और कहा कि यह पुलिस और सरकार के लिए गर्व की बात है.
मध्य प्रदेश के 32 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार
मध्य प्रदेश के 32 पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों को राष्ट्रपति से वीरता पुरस्कार (Gallantry Award), विशिष्ट सेवा पदक (Distinguished Service Award) और सराहनीय सेवा पदक (meritorious service award) प्राप्त करने के लिए चुना गया है. उन्हें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इन पदकों से सम्मानित किया जाएगा. इनमें 12 वीरता पुरस्कार के लिए, 4 विशिष्ट सेवा पदक के लिए और 14 सराहनीय सेवा पदक के लिए चुने गए हैं. साथ ही, दो होमगार्ड कर्मियों को भी अपनी श्रेणी में पुरस्कार के लिए चुना गया है.
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुरस्कार विजेता पुलिस अधिकारियों को बधाई दी. सीएम यादव ने इस पर गर्व जताते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए चुने गए पुलिस कर्मियों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है.
वीरता पुरस्कार
नाम | पद |
---|---|
मो. अयूब खान | सब इंस्पेक्टर |
आशीष शर्मा | सब इंस्पेक्टर |
हनुमत टेकाम | हेड कांस्टेबल |
समीर सौरभ | IPS (पुलिस अधीक्षक) |
मोती उर रहमान | IPS (कमांडेंट) |
आशीष शर्मा | इंस्पेक्टर |
मोहनलाल मरावी | सब इंस्पेक्टर |
राजेश धुर्वे | ASI |
नामदेव शर्मा | सब इंस्पेक्टर |
अरुण मिश्रा | ASI |
अतुल कुमार शुक्ला | ASI |
पुनीत गहलोद | IPS |
विशिष्ट सेवा पदक
नाम | पद |
---|---|
चंचल शेखर | एडीजी |
अरविंद कुमार सक्सेना | IG |
राजेश हिंगणकर | IG |
रामधर भारद्वाज | एसपी |
मेरिटोरियस अवाॅर्ड
नाम | पद |
---|---|
संजय कुमार दुबे | डीएसपी |
पंकज श्रीवास्तव | DIG |
राजेश सिंह | DIG |
विनीत कपूर | DIG |
अंजना तिवारी | डिप्टी कमांडेंट |
योगेश्वर शर्मा | एसपी |
महावीर सिंह मुजाल्दे | एएसपी |
इरमीन शाह | एएसपी |
सुरेश कुमार बजंघाटे | इंस्पेक्टर |
मानवेंद्र सिंह कुशवाह | डीएसपी |
रवि कुमार द्विवेदी | डीएसपी |
प्रवीण नारायण बघेल | डीएसपी |
सुरेंद्र सिंह सिकरवार | डीएसपी |
शैलेंद्र सिंह राजपूत | सब इंस्पेक्टर |
होमगार्ड एंड सिविल डिफेंस
नाम | पद |
---|---|
मोहनलाल शर्मा | सैनिक (वालंटियर) |
श्याम सिंह राजपूत | सैनिक (वालंटियर) |