April 20, 2026

COVID-19: सुप्रीम कोर्ट के 50 फीसदी से ज्यादा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव

0
Corona-virus-Supreme-Court

LAST UPDATED: APRIL 12, 2021,

नई दिल्ली:प्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट का 50 फीसदी स्‍टाफ कोरोना वायरस (Covid 19) से संक्रमित पाया गया है. ऐसे में एहतियात के तौर पर सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सभी सुनवाई अब वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से की जाएंगी. सभी जज इस दौरान अब घर से ही काम करेंगे. स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ एहतियाती कदम उठाए. सोमवार को कोर्ट की कार्यवाई शुरू होने से पहले पूरे कोर्ट परिसर का गहन सेनिटाइजेशन होगा. सभी बेंच अपने तय समय से एक घंटा विलंब से बैठेंगी. इसके साथ ही जज आज कोर्ट रूम की बजाय घर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करेंगे. सुप्रीम कोर्ट की सभी बेंच आज 10.30 वाली बेंच 11.30बजे बैठेंगी. जिन बेंच को 11बजे बैठना था, वो 12 बजे बैठेंगी. जज के ऑफिस /कोर्ट रजिस्ट्री में लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. एहतियातन उनके सम्पर्क में आये, बड़ी संख्या में लोगों को क्वारंटाइन किया गया है.

बता दें क‍ि भारत में इन दिनों कोरोना विस्‍फोट हो रहा है. पिछले एक हफ्ते में ही करीब 10 लाख से अधिक नए मामले सामने आ चुके हैं. वहीं सोमवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 1,68,912 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही 904 लोगों की मौत हुई है.

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *