September 11, 2025

फिर ठिठुरा भोपाल शहर,दिन का तापमान 5,रात का पारा 4 डिग्री लुढ़का

0
bhopal-winter-mplive

Publish Date:Fri, 28 Dec 2018,भोपाल।

बुधवार रात को अचानक चली बर्फीली हवाओं से शहर में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ गई है। करीब 15 किमी. की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवा के कारण राजधानी का न्यूनतम तापमान जहां करीब 4(3.9) डिग्रीसे. लुढ़क गया,वहीं गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्रीसे. पर आ गया। जो कि बुधवार को दर्ज अधिकतम तापमान(27 डिग्रीसे.) के मुकाबले 5 डिग्रीसे. कम रहा। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अभी ठंड के तेवर और तीखे होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात का तापमान 12.3 डिग्रीसे. दर्ज किया गया था। जो कि सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक था। उधर बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात का तापमान 8.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया,जो कि सामान्य से 3 डिग्रीसे.कम रहा। मौसम विज्ञानी पीएन बिरवा ने बताया कि पिछले दो दिन से हवा का रुख बार-बार बदल रहा था। इससे दिन और रात के तापमान में इजाफा होने शुरु हो गया था। लेकिन बुधवार को उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी हो गया। वर्तमान में उत्तर भारत बर्फबारी के कारण भीषण ठंड की चपेट में है। इस वजह से वहां से आ रही सर्द हवाओं ने मप्र में ठंड बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार को दिनभर करीब 15 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तरी हवा चली। इससे दिन के तापमान में 5 डिग्रीसे.तक की गिरावट दर्ज की गई। बिरवा के मुताबिक वर्तमान में कोई वैदर सिस्टम मौजूद नहीं है। इस वजह से हवा का पैटर्न उत्तरी बना रहने की पूरी संभावना है। इस वजह से ठंड के तेवर और तीखे होने के आसार हैं।

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed