October 27, 2025

विकास दुबे का साला ज्ञानेंद्र शहडोल से गिरफ्तार, किया बड़ा खुलासा

0
gangster-vikash-dubey-brother-in-law-revealed-many-things-mplive

Updated: 

शहडोल
विकास दुबे अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। लेकिन उसके बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। उसके आतंक से इलाके ही नहीं परिवार के लोग भी परेशान थे। अब पुलिस ने एमपी के शहडोल से उसके साले को गिरफ्तार किया है। साले ज्ञानेंद्र ने गिरफ्तारी से पहले विकास दुबे को लेकर कई चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसकी करतूत की वजह से साले को कानपुर छोड़ना पड़ा है।

साले ज्ञानेंद्र ने उसके शादी के बारे में खुलासा किया है। शायद उस राज से ज्यादातार लोग अनजान थे। गैंगस्टर विकास दुबे के साले ने कहा कि उसकी मेरी बहन से शादी नहीं हुई है। हम दोनों अलग-अलग जाति के हैं। उसने बहन को भगा कर लव मैरिज किया था। कुछ दिनों तक उसके परिवार से मेरा संपर्क रहा लेकिन बाद में वह खत्म हो गया।

मेरे घर का गलत इस्तेमाल
विकास दुबे के साले ने खुलासा किया है कि मेरी बहन से लव मैरिज के बाद वह कानपुर वाले मेरे घर का गलत कामों के लिए इस्तेमाल शुरू कर दिया था। वहां से कई अनैतिक काम वह घर पर कब्जा कर करता था। किसी तरह से हम लोगों ने उसके चंगुल से अपने घर को छुड़वाया है। उसके चक्कर में मेरे ऊपर भी कई फर्जी मुकदमे में हो गए थे।

डर से छोड़ दिया कानपुर
गैंगस्टर विकास दुबे की वजह से कानपुर में साले की बदनामी हो रही थी। केस से बरी होने के बाद उसने डर से कानपुर छोड़ दिया। अब शहडोल के बुढ़ार में रहकर वह अपना कारोबार करता है। लेकिन यूपी में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विकास दुबे का साला फिर से पुलिस की रडार पर है। यूपी एसटीएफ की टीम ने उसके शहडोल स्थित घर पर दबिश दी है।

साले और उसके बेटे को उठा ले गई
विकास दुबे की करतूत की वजह से साले का परिवार एक बार फिर से फंस गया है। यूपी पुलिस ने विकास दुबे के साले और उसके बेटे को हिरासत में लिया है। हालांकि ज्ञानेंद्र अब विकास दुबे के साथ किसी भी प्रकार के संपर्क न होने की बात कह रहा है। पुलिस उसके कॉल डिटेल खंगाल रही है, जिससे यह पता चल पाएगा कि वह विकास दुबे के परिवार के संपर्क में था या नहीं।

ऋचा दुबे करती है मदद
वहीं, विकास पत्नी ऋचा दुबे भी अपराध करने में उसकी मदद करती थी। वह जिला पंचायत की सदस्य है। विकास की वजह से क्षेत्र में ऋचा दुबे का भी दबदबा था। भाई का कहना है कि उसका अब बहन से भी कोई संबंध नहीं है। पति के अपराधों को छुपाने के लिए ऋचा दुबे पति से अलग लखनऊ में रहती थी।

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *