September 11, 2025

आर्मी अफसर बन गर्लफ्रेंड से मिलने आया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
man-posing-as-indian-army-officer-mplive

Updated: 30 Dec 2020,

भोपाल:लड़कियों को इम्प्रेस करने के लिए 25 वर्षीय एक युवक पैरा कमांडो की ड्रेस में रहता था। सोशल साइट पर भी वह आर्मी अफसर की ड्रेस में तस्वीर डालता था, जिसकी वजह से लड़कियां इसकी जाल में फंस जाती थी। आर्मी इंटेलिजेंस की सूचना पर भोपाल पुलिस ने चूनाभट्टी इलाके से इसे गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक पन्ना जिले का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि युवक का सेना में भर्ती होने का सपना था लेकिन उसका चयन नहीं हुआ। इसलिए वह सोशल मीडिया पर अपने सपने को जीना शुरू कर दिया। आरोपी ने जो वर्दी पहन रखी है, वह काफी अलग है। इसमें बलिदान बैज लगा हुआ है। साथ ही थ्री स्टार्स हैं और नेम प्लेट पर एसके दीक्षित लिखा है। इसके अलावा कई चीजें ऐसी थी, जिससे लगता था कि वह आर्मी में बड़ा अफसर है।

भोपाल साउथ के एसपी साई कृष्ण थोटा ने कहा कि मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना पर हम अलर्ट थे। मुखिबरों ने चूनाभट्टी के जलविहार कॉलोनी में उसे होने की जानकारी दी, जिसके बाद फर्जी अधिकारी पंकज दीक्षित को पकड़ा गया है। वह पन्ना के अजयगढ़ शहर के शाहपुर गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया है।

एसपी थोटा ने बताया कि वह लड़कियों से दोस्ती के लिए विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्दी में तस्वीरें पोस्ट करता था। जब उसकी गिरफ्तारी हुई तो वह चूनाभट्टी में एक लड़की से मिलने आया था।

चूनाभट्टी पुलिस ने आईपीसी की धारा 170, 140 और आर्म्स एक्ट के तहत उसके ऊपर मामला दर्ज किया है। वहीं, आर्मी को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed