October 27, 2025

Paris Olympics 2024 Day 7: मनु भाकर का फिर दिखेगा एक्शन, आज भारत के खाते में 2 मेडल आने की उम्मीद

0
paris-olympics-2024-india

Updated at : 02 Aug 2024,

2024 Paris Olympics Day 7 Live: पेरिस ओलंपिक 2024 में आज यानी 02 अगस्त को सातवां दिन होगा. आज भारत के लिए दो मेडल जीत चुकीं मनु भाकर एक बार फिर एक्शन में दिखाई देंगी. मनु 25 मीटर वुमेंस पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड के लिए मैदान में होंगी. मनु के साथ भारत की ईसा सिंह भी 25 मीटर वुमेंस पिस्टल के क्वालिफिकेशन राउंड में नज़र आएंगी. वहीं भारत के खाते में आज जो मेडल जूडो और तीरंदाजी में आ सकते हैं.

महिला जूडो के 78 किलोग्राम कैटेगरी में तुलिका मान भारत की झोली में मेडल डाल सकती हैं. तुलिका गोल्ड मेडल भी ला सकती हैं. हालांकि तुलिका को मेडल मैच के लिए क्वालीफाई करना पड़ेगा. अगर वह क्वालीफाई नहीं कर पाती हैं, तो उनके हाथ से मेडल निकल जाएगा.

इसके अलावा तीरंदाजी में अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा की मिक्स्ड टीम मेडल ला सकती है. तीरंदाजी की टीम भी गोल्ड मेडल ला सकती है. हालांकि अंकिता भकत और धीरज बोम्मदेवरा की टीम को ब्रॉन्ज और गोल्ड मेडल मैच के लिए पहले क्वालीफाई करना पड़ेगा.

बता दें कि अब तक भारत के खाते में कुल 3 मेडल आ चुके हैं. तीनों ही मेडल शूटिंग में मिले है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरा ऐसा कौन सा खेल होता है, जिसमें भारत को मेडल मिलता है.

आज 02 अगस्त को ओलंपिक में भारत का शेड्यूल

शूटिंग

वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन प्रिसिजन – मनु भाकर, ईशा सिंह – दोपहर 12:30 बजे

वुमेंस 25 मीटर पिस्टल क्वालिफिकेशन रैपिड – मनु भाकर, ईशा सिंह – दोपहर 3:30 बजे

मेंस स्कीट क्वालिफिकेशन दिन 1 – अनंतजीत सिंह नरूका – दोपहर 1:00 बजे.

तीरंदाज

मिक्स्ड टीम राउंड ऑफ 16 – अंकिता भकत/धीरज बोम्मदेवरा बनाम डायनांदा चोइरुनिसा/आरिफ पंगेस्टु – दोपहर 1:19 बजे

मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 5:45 बजे

मिक्स्ड टीम कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 7:54 बजे

मिक्स्ड टीम स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – रात 8:13 बजे.

एथलेटिक्स

वुमेंस 5000 मीटर हीट 1 – अंकिता ध्यानी – रात 9:40 बजे

वुमेंस 5000 मीटर हीट 2 – पारुल चौधरी – रात 10:06 बजे

मेंस शॉट पुट क्वालिफिकेशन – तजिंदरपाल सिंह तूर – 11:40 बजे.

बैडमिंटन

मेंस सिंगल क्वार्टरफाइनल – लक्ष्य सेन बनाम चाउ टीएन चेन – शाम 6:30 बजे.

गोल्फ

मेंस राउंड 2 – गगनजीत भुल्लर, शुभंकर शर्मा – दोपहर 12:30 बजे.

हॉकी

मेंस पूल बी – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – शाम 4:45 बजे.

सेलिंग

वुमेंस डिंगी रेस 2 – नेत्रा कुमानन – दोपहर 3:45 बजे

वुमेंस डिंगी रेस 3 – नेत्रा कुमानन – रेस 2 के बाद

वुमेंस डिंगी रेस 4 – नेत्रा कुमानन – रेस 3 के बाद

मेंस डिंगी रेस 3 – विष्णु सरवनन – शाम 7:05 बजे

मेंस डिंगी रेस 4 – विष्णु सरवनन – रात 8:15 बजे,

जूडो

वुमेंस +78 किग्रा राउंड ऑफ 32 – तूलिका मान बनाम इडालिस ऑर्टिज (CUB) – दोपहर 2:12 बजे

वुमेंस +78 किग्रा राउंड ऑफ 16 (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –

वुमेंस +78 किग्रा क्वार्टर फाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –

वुमेंस +78 किग्रा रेपेचेज राउंड (क्वालिफिकेशन के आधार पर) – शाम 7:30 बजे से

वुमेंस +78 किग्रा सेमीफाइनल (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –

वुमेंस+78 किग्रा कांस्य पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –

वुमेंस +78 किग्रा स्वर्ण पदक मैच (क्वालिफिकेशन के आधार पर) –

रोइंग

मेंस सिंगल स्कल्स फाइनल डी – बलराज पवार – दोपहर 1:48 बजे.

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *