October 27, 2025

कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नहीं दिखेंगे Digvijay Singh

0
digvijay

Last Updated: Oct 30, 2022,

mp politics: भोपाल। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) जल्द ही मध्य प्रदेश आने वाली है, 2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिहाज से यह राहुल गांधी की यह यात्रा कांग्रेस के लिए अहम मानी जा रही है. इस यात्रा में मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेता एक्टिव है. पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) इस यात्रा के प्रभारी है, लेकिन आपको जानकर होगी कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नजर नहीं आएंगे. जबकि दिग्विजय सिंह खुद भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी है और लगातार यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं. लेकिन वह कांग्रेस के किसी भी पोस्टर में नजर नहीं आएंगे.

दिग्विजय सिंह ने खुद लिखा कमलनाथ को पत्र 
दरअसल, नवंबर के महीने में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश आएगी, 16 दिन तक यात्रा मध्य प्रदेश में रहेगी, इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता इस यात्रा में जुड़ेंगे. लेकिन इस बीच दिग्विजय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को एक पत्र भेजा है, जिसमें उन्हें लिखा है कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के ऑफिशियल बैनर पोस्टर में उनकी तस्वीर न लगाई जाए. दिग्विजय सिंह ने यह मांग खुद की है.

राहुल-सोनिया और खड़गें की तस्वीर हो 
दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि यात्रा के पोस्टर में सिर्फ कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की ही तस्वीरें होनी चाहिए. जबकि उन्हें होर्डिंग्स और पोस्टर से पूरी तरह से दूर रखा जाए. बता दें कि 19 नवंबर तक भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर के रास्ते मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. जिसके लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं.

यात्रा के प्रभारी है दिग्विजय सिंह 
दिग्विजय सिंह के इस फैसले की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है क्योंकि वह भारत जोड़ो यात्रा के प्रभारी भी है. सितंबर के महीने में जब राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी, उसके पहले से ही दिग्विजय सिंह इस यात्रा की योजना बनाने में जुटे हुए थे. दिग्वियय सिंह कन्याकुमारी से कश्मीर तक हर समय भारत जोड़ो यात्रा में साथ रहेंगे. ऐसे में उनके अपने गृह प्रदेश में जब यात्रा पहुंचेगी, तब उनकी ही तस्वीर पोस्टर और होर्डिंग्स पर न होने से इस मामले की खूब चर्चा हो रही है.

16 दिन मध्य प्रदेश में रहेगी यात्रा 
राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में 16 दिन में 386 किलोमीटर चलेंगे, इस दौरान वह बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन भी जाएंगे, राहुल गांधी इस दौरान 5 से 6 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे, जिसमें 30 से ज्यादा विधानसभा सीटें भी रहेगी. उज्जैन में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान एक सभा का आयोजन भी किया जाएगा, उज्जैन में सभा के लिए कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. राहुल गांधी फिलहाल तेलंगाना में हैं, इसके आगे वह महाराष्ट्र जाएंगे.

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *