मध्यप्रदेश में 15 अक्टूबर से खुलेंगे सिनेमाघर

प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार

Oct 6, 2020,

मध्यप्रदेश में फिर से सिनेमाघर 50% क्षमता के साथ खुलेंगे. कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में 15 अक्टूबर से सिनेमा,थिएटर,मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति होगी. जिनमें दर्शकों के बैठने की क्षमता अधिकतम 50% तक होगी.दो लोगों के बीच की सीट खाली रखनी होगी। कोरोना अवेयरनेस पर फिल्म दिखाना भी जरूरी होगा। हर शो के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा।

यह SOP 4 हिस्सों में है…

एंट्री कैसे मिलेगी?

  • कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए कॉन्टैक्ट नंबर देना होगा।
  • थर्मल स्क्रीनिंग होगी।
  • मास्क लगाना होगा।
  • एंट्री-एग्जिट पॉइंट और कॉमन एरिया में हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था करनी होगी। यह अरेंजमेंट टच फ्री मोड में करने की कोशिश करें।
  • एसिम्प्टोमैटिक लोगों को ही एंट्री देनी होगी।
  • जो लोग कोरोना गाइडलाइन न मानें, उनसे सख्ती से पेश आएं।

सिटिंग अरेंजमेंट कैसा होगा?

  • सिनेमा हॉल में 50% से ज्यादा ऑक्यूपेंसी नहीं रख पाएंगे।
  • एक सीट छोड़कर ही बुकिंग हो सकेगी।
  • बाकी सीटों पर नॉट टू बी ऑक्यूपाइड लिखना होगा।
  • ऐसी सीटों पर या तो टेप लगाना होगा या फिर मार्कर लगाने होंगे।
  • एक के पीछे एक व्यक्ति नहीं बैठ पाएगा।
  • खाली सीटों के पीछे वाली सीट बुक होगी।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में अंदर जाने पर क्या होगा?

  • सिर्फ पैक्ड फूड की ही इजाजत होगी। इसके लिए ज्यादा काउंटर रखने होंगे। ऑनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देना होगा।
  • हॉल के अंदर फूड और बेवरेजेस की डिलीवरी नहीं मिलेगी।
  • लोग कतार में अंदर-बाहर जाएं, इसके लिए इंटरवल का वक्त बढ़ाया जा सकता है।
  • एक्सेस पॉइंट्स, ऑनलाइन सेल्स पॉइंट, लॉबी और वॉशरूम जैसे एरिया में लोगों को संक्रमण से बचने के तरीके बताने की व्यवस्था करनी होगी।
  • दो शो के बीच का वक्त अलग-अलग होगा।
  • एक शो खत्म होने और दूसरा शुरू होने का एक ही वक्त नहीं रखा जा सकता।
  • एक शो खत्म होने पर लोगों को उनकी सीटों की कतार के हिसाब से बाहर निकाला जाएगा ताकि डिस्टेंसिंग रहे।
  • एक शो खत्म होने के बाद पूरा हॉल सैनिटाइज होगा, फिर दूसरे शो के लिए लोग आकर बैठ सकेंगे।
  • कोई व्यक्ति पॉजिटिव मिले तो पूरे परिसर को डिसइन्फेक्ट करना होगा।

सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में बाकी इंतजाम क्या करने होंगे?

  • शो से पहले और बाद में और इंटरवल से पहले और बाद में कोरोना अवेयरनेस पर 1 मिनट की फिल्म दिखाना जरूरी होगा।
  • हॉल के बाहर 6 फीट की दूरी के लिए जमीन पर मार्कर लगाने होंगे।
  • क्रॉस वेंटिलेशन हो और AC 24 से 30 डिग्री पर रखें।
  • सिंगल स्क्रीन सिनेमा हॉल में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी होंगी।
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
  • टिकट बुकिंग दिनभर हो। एडवांस बुकिंग की सुविधा मिले।
  • आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है।
  • वेस्ट फूड और बेवरेजेज को सेफ्टी के साथ डिस्पोज ऑफ करना होगा।

Leave a Reply