October 27, 2025

MP Cabinet Portfolio: सीएम शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा

0
cm-shivraj-singh-chauhan-cabinet-ministers-got-portfolio-mplive

Updated: 

नई दिल्ली:

कैबिनेट विस्तार के 11 दिन बाद शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट में शामिल मंत्रियों को विभाग मिल गए हैं. बताया जा रहा है कि कैबिनेट के बंटवारे में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की राय सबसे ऊपर रखी गई है और उन्हीं के लोगों को प्रभावी विभाग मिले हैं. विभाग बंटवारे से पहले लगातार 10 दिनों तक मंथन चला था आइए जानते हैं कौन से विभाग किस मंत्री को मिले हैं.

1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान – सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं ऐसे अन्य समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को ना सोपे गए हो।

2 – नरोत्तम मिश्रा – गृह, जेल, संसदीय कार्य, एवं विधि

3- गोपाल भार्गव – लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग

4 – तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन ,मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विभाग

5 – विजय शाह – वन मंत्री

6 – जगदीश देवड़ा – वाणिज्य कर, वित्त, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

7 – बिसाहूलाल सिंह – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण

8 – श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया – खेल एवं युवक कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

9 – भूपेंद्र सिंह – नगरीय विकास एवं आवास

10 – मीना सिंह मांडवे – आदिम जाति कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण

11 – कमल पटेल – किसान कल्याण एवं कृषि विभाग

12 – एंदल सिंह कंसाना – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

13 – गोविंद सिंह राजपूत – राजस्व, परिवहन

14 – बृजेंद्र प्रताप सिंह – खनिज साधन श्रम

15 – विश्वास सारंग – चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास

16 – इमरती देवी – महिला एवं बाल विकास

17 – प्रभु राम चौधरी – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

18 – महेंद्र सिंह सिसोदिया – पंचायत एवं ग्रामीण विकास

19 – प्रदुम सिंह तोमर – उर्जा

20 – प्रेम सिंह पटेल – पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण

21 – ओमप्रकाश सकलेचा – सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी

22 – उषा ठाकुर – पर्यटन, संस्कृति, अध्यात्म

23 – अरविंद भदौरिया – सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन

24 – मोहन यादव – उच्च शिक्षा

25 – हरदीप सिंह डंग – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यावरण

26 – राजवर्धन सिंह दत्तीगांव – औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन

27 – भारत सिंह कुशवाह (राज्यमंत्री) – उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण( स्वतंत्र प्रभार )नर्मदा घाटी विकास

28 – इंदर सिंह परमार (राज्यमंत्री) – स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार)

29 – रामखेलावन पटेल (राज्यमंत्री) – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास

30 – रामकिशोर कावरे (राज्यमंत्री) – आयुष (स्वतंत्र प्रभार) जल संसाधन

31 – बृजेंद्र सिंह यादव (राज्य मंत्री) – लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी

32 – गिर्राज दंडोतिया (राज्य मंत्री) – किसान कल्याण तथा कृषि विकास

33 – सुरेश धाकड़ (राज्यमंत्री) – लोक निर्माण विभाग

34 – ओ पी एस भदौरिया (राज्यमंत्री) – नगरीय विकास एवं आवास

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *