April 16, 2026

Mahashivratri 2023 Muhurat: महाशिवरात्रि पर दिनभर के शुभ मुहूर्त

0
Shiv

LAST UPDATED : 

महाशिवरात्रि का पावन पर्व 18 फरवरी को है. इस बार महाशिवरात्रि के दिन शनि प्रदोष व्रत भी है. यह दिन शिव आशीर्वाद पाने का उत्तम अवसर है. महाशिवरात्रि के अवसर पर लोग सूर्योदय से पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में ही शिव जी की पूजा प्रारंभ कर देते हैं. महाशिवरात्रि पर ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:15 बजे से शुरू है. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं महाशिवरात्रि के पूरे दिन के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में. आप शुभ समय में शिव आराधना करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

महाशिवरात्रि 2023 तिथि
पंचांग के आधार पर हर साल फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि होती है.
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि का शुभारंभ: 18 फरवरी, रात 08:02 बजे से
फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी ति​थि की समाप्ति: 19 फरवरी, शाम 04:18 बजे पर

महाशिवरात्रि 2023 के शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:15 बजे से सुबह 06:06 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:13 बजे से दोपहर 12:58 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 12:02 बजे से 01:27 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:28 बजे से 03:13 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम 05:42 बजे से अगली सुबह 06:56 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 निशिता काल पूजा मुहूर्त
18 फरवरी, रात 12:09 बजे से देर रात 01:00 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 दिन का चौघड़िया
शुभ-उत्तम मुहूर्त: सुबह 08:22 बजे से सुबह 09:46 बजे तक
चर-सामान्य मुहूर्त: दोप​हर 12:35 बजे से दोप​हर 02:00 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: दोप​हर 02:00 बजे से दोप​हर 03:24 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: दोप​हर 03:24 बजे से शाम 04:49 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 रात्रि का चौघड़िया
लाभ-उन्नति मुहूर्त: शाम 06:13 बजे से शाम 07:49 बजे तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: रात 09:24 बजे से रात 10:59 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: रात 10:59 बजे से देर रात 12:35 बजे तक
लाभ-उन्नति मुहूर्त: 19 फरवरी सुबह 05:21 बजे से सुबह 06:56 बजे तक

महाशिवरात्रि 2023 के अशुभ समय
राहुकाल: सुबह 09:46 बजे से सुबह 11:11 बजे तक
भद्रा समय: रात 08:02 बजे से 19 फरवरी सुबह 06:10 बजे तक

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *