भारत की दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनीं निर्मला सीतारमन

मुख्य समाचार, राष्ट्रीय

नई दिल्ली(3 सितंबर): वाणिज्य मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार मंत्री निर्मला सीतारमण को देश का नया रक्षामंत्री बनाया गया है। ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी महिला को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद निर्मला देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री होंगी। हालांकि इंदिरा ने पीएम रहते हुए रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थीं।

जेएनयू की छात्रा रहीं निर्मला सीतारमण के काम से पीएम मोदी खुश थे और उन्होंने वाणिज्य मंत्रालय में रहते हुुए कई अहम मंत्रालय समझौते किए हैं।

निर्मला सीतारमण ने 1980 में सीतालक्ष्मी रामास्वामि कॉलेज, तिरुचिरापल्ली, तमिलनाडु से ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से एमफ़िल किया है। उनको अरुण जेटली की जगह रक्षा मंत्री बनाया गया है। आपको बता दें कि इंदिरा गांधी के बाद ऐसा पहली बार है जब किसी महिला को रक्षा मंत्रालय मिला हो।

Leave a Reply