April 28, 2025

पुतिन के खिलाफ चुनाव में उतरेगी रूस की पेरिस हिल्टन

0
russias-paris-hilton-announces-presidential-bid-against-vladimir-putin-mplive.co.in

नई दिल्ली (20 अक्टूबर): दो दशक से रूस की राजनीति पर राज कर रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस बार रूस की पेरिस हिल्टन कही जाने वाली टीवी स्टार सेनिया सबचक से चुनौती मिल सकती है।  सेनिया सबचक ने बुधवार को कहा कि वह अगला राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। भले ही सबचक के जीतने की उम्मीदें कम हों लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह उदारवादी वोट जो पुतिन से नाराज हैं उन्हें अपने पाले में ला सकती हैं।

ओपिनियन पोल्स की मानें तो पुतिन को मार्च में राष्ट्रपति के रूप में अपना चौथा कार्यकाल आसानी से मिल सकता है। पुतिन के पूर्व राजनीतिक गुरु की बेटी सबचक ने कहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला इसलिए किया है क्योंकि वह बार-बार कुछ ही नेताओं (जिनमें पुतिन भी शामिल) के चुनाव लड़ने और जीतने से थक चुकी हैं। एक विडियो क्लिप ऑनलाइन रिलीज करते हुए 35 वर्षीय सबचक ने कहा कि देश के संविधान के मुताबिक उन्हें रूस के टॉप पोजिशन के लिए चुनाव लड़ने का अधिकार है। रूस के संविधान के अनुसार 35 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी नागरिक चुनाव लड़ सकता है।

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed