भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर का निधन

Published on: February 14, 2024
Sports News: भारत के सबसे उम्रदराज इंटरनेशनल क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ ने 95 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। दत्ता गायकवाड़ टीम इंडिया के कप्तान भी रहे थे।
भारत के लिए खेल चुके दत्ता गायकवाड़ ने 95 साल की उम्र में बड़ौदा में उनके घर पर आखिरी सांस ली। दत्ता गायकवाड़ भारत के लिए सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले क्रिकेटर थे। उन्होंने भारत के लिए साल 1952 से 1961 के बीच 11 टेस्ट मैच खेले थे। इन 11 टेस्ट मैचों की 20 पारियों में दत्ता गायकवाड़ ने 350 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 अर्धशतक जड़ा था। दत्ता गायकवाड़ ने भारतीय टीम की कप्तानी भी की थी। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड का दौरा करने वाली भारतीय टीम की कप्तानी की थी। इस दौरे पर टीम इंडिया को 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था।