T20 World Cup: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में ये महारिकॉर्ड बना देंगे रोहित शर्मा!

खेल, मुख्य समाचार

Last Updated: Nov 10, 2022,

T20 World Cup 2022: इंग्लैंड के खिलाफ आज एडिलेड में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज एक बड़ा महारिकॉर्ड बना सकते हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ये महारिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज होंगे. रोहित शर्मा अगर आज एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल मैच में 4 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

बता दें कि अभी तक भारत का कोई भी बल्लेबाज इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 छक्के जड़ने का कारनामा नहीं कर पाया है. रोहित शर्मा के पास मौका है कि वह इस दुर्लभ रिकॉर्ड को अपने नाम कर सकते हैं. रोहित शर्मा के फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 496 छक्के हैं और अगर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा 4 छक्के और लगाते हैं, तो वह अपने 500 इंटरनेशनल छक्के पूरे कर लेंगे. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 553 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम हैं. क्रिस गेल के बाद रोहित शर्मा 500 इंटरनेशनल छक्के पूरे करने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज होंगे.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज   

553 छक्के – क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)

496 छक्के – रोहित शर्मा (भारत)

476 छक्के – शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान)

398 छक्के – ब्रेंडन मैक्कुलम (न्यूजीलैंड)

383 छक्के – मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)

359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज     

496 छक्के – रोहित शर्मा

359 छक्के – महेंद्र सिंह धोनी

265 छक्के – विराट कोहली

264 छक्के – सचिन तेंदुलकर

251 छक्के – युवराज सिंह

247 छक्के – सौरव गांगुली

243 छक्के – वीरेंद्र सहवाग

Leave a Reply