April 16, 2026

विराट-अनुष्का की बेटी Anvi की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

0
virat-kohli-and-anushka-sharma-daughter-first-picture-viral-on-social-media-mplive

12 Jan 2021 ,

क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक नन्ही सी बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं. विराट ने बताया है कि अनुष्का और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं. जल्द ही दोनों हॉस्पिटल से बेटी के साथ घर जाएंगे. आपको दिखाते हैं विरुष्का के आलीशान घर की एक झलक जहां उनकी बेटी रहेगी.

विराट और अनुष्का का आलीशान घर मुंबई के वर्ली में है. उनके अपार्टमेंट का नाम है ‘Omkar 1973’. शादी के बाद 2017 में ये दोनों सितारे इस घर में शिफ्ट हुए थे. ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि दोनों ने शादी से पहले 2016 में ये घर खरीदा था.

इस क्यूट बेबी गर्ल के बारे में खबरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गईं और अब विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर आ गई है.

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है. हालांकि फोटोज में बस बच्ची के पैर नजर आ रहे हैं लेकिन ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है.

 

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *