Bhopal : स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार

Updated: 03 Dec 2020,

भोपाल
क्राइम ब्रांच ने भोपाल के कोलार स्थित लंदन स्पा में बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है। वहीं, मौके से 3 महिलाओं समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को लगातार यह सूचना मिल रही थी कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच के एएसपी गोपाल धाकड़ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पूंटर नियुक्त किया था और पूरी तस्दीक के बाद यह कार्रवाई की गई है। स्पा सेंटर से पकड़ी गईं महिलाएं बाहर की रहने वाली हैं। ये ऑर्डर पर बाहर से आती थीं। इसमें महिलाएं कानपुर और नेपाल की रहने वाली हैं। पकड़े गए पुरुष भोपाल के बैरागढ़ के रहने वाले हैं। एएसपी ने बताया कि लंदन स्पा सेंटर कोलार के एके प्लाजा में स्थित है। जहां जांच के लिए पुलिस ग्राहक बन कर पहुंची थी।

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर के अंदर तीनों महिलाएं और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे। साथ ही सेंटर से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। ये लोग सेंटर पर मसाज के नाम पर अनैतिक देह व्यापार कराते थे। साथ ही लोगों से मोटी रकम वसूलते थे। ये लोग ग्राहकों को मैसेज और फोन के जरिए स्पा सेंटर में बुलाते थे। पुलिस ने सेंटर के मैनेजर को भी गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply