April 16, 2026

कनाडा के लोगों के लिए भारत ने वीजा सेवा की सस्पेंड

0
indian-visa-services-in-canada-suspended

Updated: 21 सितम्बर, 2023

भारत और कनाडा के बीच तल्खियां और बढ़ती जा रही है. भारी राजनयिक विवाद के बीच कनाडा में भारतीय वीज़ा सेवाएं निलंबित कर दी गईं. दरअसल दोनों देशों के बीच तनाव उस वक्त बढ़ गया जब कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप भारत पर लगाया. जिसे भारत की तरफ से पूरी तरह खारिज कर दिया गया.

बीएलएस इंटरनेशनल – एक ऑनलाइन वीज़ा आवेदन केंद्र जो भारत और अन्य देशों के आवेदनों को संभालता है, उसके एक नोटिस में अपनी वेबसाइट पर यह संदेश पोस्ट किया: “परिचालन कारणों से, 21 सितंबर 2023 से, भारतीय वीज़ा सेवाओं को अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया है. कृपया आगे के अपडेट के लिए बीएलएस वेबसाइट चेक करते रहें.”

 

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *