April 16, 2026

MP: नेता प्रतिपक्ष की सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचे गोविंद सिंह

0
mp-leader-of-opposition-govind-singh

Updated on: Nov 09, 2022

मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मंगलवार यानी आज फायरिंग करने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना की जांच पुलिस कर रही है. घटना भिंड और ग्वालियर के बीच की बताई जा रही है. मामले की जानकारी डॉ. गोविंद सिंह ने पुलिस को खुद ही दी है. हालांकि पुलिस ने इस मामले में अभी तक कोईआधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

जानकारी के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के साथ भारत जोड़ो यात्रा में और भी तमाम लोग मौजूद थे. काफिला जब भिंड और ग्वालियर के बीच पहुंचा तो, तभी हवाई फायरिंग हो गई. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नेता प्रतिपक्ष एक होटल पर नाश्ते के लिए रुके थे. इसी दौरान एक युवक ने हवा में फायर कर दिया. समर्थकों ने अवैध कट्टा छुड़ा लिया लेकिन युवक मौके से फरार हो गया.

नेता प्रतिपक्ष की सूरक्षा में बड़ी चूक

डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि यात्रा ग्वालियर जिले की सीमा में पहुंचते ही वहां के पार्टी समर्थकों और कार्यकर्ताओं को सौंपी जानी थी. उससे पहले ही यह घटना हो गई. मंगलवार को यह यात्रा भिंड से ग्वालियर के लिए निकली थी. यात्रा के में पार्षद बलवीर सिंह तोमर का बेटा भी शामिल था. यात्रा जब रास्ते में चाय के एक ढाबे पर रुकी उसी वक्त, काफिले में शामिल एक युवक ने पार्षद पुत्र के ऊपर तमंचा तानकर गोली चलाने की कोशिश की. जिसे मौके पर मौजूद यात्रा में शामिल लोगों ने पकड़ लिया. इसलिए वो गोली नहीं चला सका. वरना अनहोनी घट सकती थी.हालांकि आरोपी घटनस्थल से फरार हो गया.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मामले की जानकारी होते ही पुलिस की सभी टीमें जांच में जुट गई. यात्रा में शामिल और कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलाने की कोशिश करने वाले शख्स की पार्षद पुत्र के साथ पहले से कोई निजी रंजिश थी. पुलिस भी इस एंगल को लेकर जांच कर रही है.

ग्वालियर में नहीं थे सुरक्षा के बराबर इंतजाम

घटना के बारे में डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि, भिंड जिले की सीमा तक तो सुरक्षा व्यवस्था मजबूत थी. मगर ग्वालियर जिले की सीमा में जब यात्रा पहुंची तो वहां, सुरक्षा इंतजाम बराबर नहीं दिखाई दिए. यहां बताना जरूरी है कि ग्वालियर राज्य के पूर्व गृहमंत्री का गृह जिला भी है.

About The Author

Share on Social Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *