“कन्सेन्ट” कोर कमेटी की बैठक का एल. एन.सी.टी. विश्वविद्यालय में आयोजन

प्रदेश, मध्य प्रदेश

updated 01 sep 2023,

Bhopal:  दिनांक 01 सितम्बर 2023 को एल. एन. सी. टी. विश्वविद्यालय, कोलार रोड भोपाल कॉन्फ्रेन्स रूम में प्रातः 10.00 बजे से देश की भारत सरकार से मान्यता प्राप्त मुख्य सेंट्रल ट्रेड युनियन के महासंघ “कन्सेन्ट” ( कनफेडरेशन ऑफ सेन्ट्रल ट्रेड युनियन) का नेशनल एवं स्टेट लेवल के नितिगत मामलों के ऊपर समीक्षा एवं सहमति बैठक का आयोजन हुआ जिसमें त्रिपक्षीय समितियों के कार्यकलापों जैसे राज्यों में न्यूनतम पेंशन स 7000/- में बढ़ोतरी करना, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना, ठेका श्रमिकों को मिलने वाली मजदूरी को बढ़ाना, ई-श्रम पोर्टल पर अगली कार्यवाही को बढ़ाने संबंधित चर्चा, ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करना, मजदूरों के बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य आदि विषयों पर समीक्षा की गई एवं साथ मिलकर इन विषयों पर निर्णय करवाने का प्रयास किया जाऐगा।

कन्सेन्ट कोर कमेटी की बैठक में प्रमुख रूप से बी.एम.एस., एन.एफ.आई.टी.यू., टी.यू.सी.सी., इंटक ( तिवारी / दुबे ग्रुप), एच.एम.के. पी. राष्ट्र के प्रमुख केन्द्रीय श्रमिक संघ उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन डॉ. दीपक जायसवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एन.एफ.आई.टी.यू. एवं राष्ट्रीय संयोजक कनसेन्ट के द्वारा भोपाल में आहूत कराई गई।

आज की बैठक का संयोजन बी. सुरेन्द्रन जी, आर्गनाईजेशन सेकेट्री, बी.एम.एस. एवं डॉ. दीपक जायसवाल जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, एन.एफ.आई.टी.यू. द्वारा किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रविन्द्र हिमटे, संगठन मंत्री श्री बी. सुरेन्द्रन प्रदेश महामंत्री श्री मधुकर सावले, प्रदेश संगठन मंत्री श्री निरंजन कुमार, राष्ट्रीय मंत्री श्री रामनाथ गणेशे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के.पी. सिंह, एन.एफ.आई.टी.यू. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपक जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एन.एफ.आई.टी.यू. एवं कुलाधिपति एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, श्री जयनारायण चौकसे, उपकुलसचिव एल.एन. सी. टी. विश्वविद्यालय एवं महासचिव एन.एफ.आई.टी.यू. डॉ. विराट जायसवाल, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष एन.एफ.आई.टी.यू. श्री रामनारायण गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष टी.यू.सी.सी. श्री हंसराज अकेला, राष्ट्रीय महासचिव टी.यू.सी.सी श्री एस.सी. तिवारी, राष्ट्रीय सचिव टी.यू.सी.सी श्री संजय काटकंबर, इंटक तिवारी गुट से महासचिव श्री के.के. तिवारी, श्री राकेश मिश्रा एवं दुबे गुट से राष्ट्रीय महासचिव श्री रजनीश सेठ ने भाग लिया।

विशेष आमंत्रित डॉ. अनुपम चौकसे, प्रो-चॉसलर, एल. एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल, श्री भगवानदास गोडाने, अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मण्डल, श्री हेमंत तिवारी, अध्यक्ष, म०प्र० भवन सह निर्माण कल्याण मण्डल, डॉ. आर.के. चौरसिया, डायरेक्टर लायन्स क्लब, श्री सुल्तान सिंह शेखावत, चेयरमैन, ग्रामीण एवं शहरी असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल (संबल), डॉ. अजीत कुमार सोनी, कुलसचिव, एल.एन.सी. टी. विश्वविद्यालय उपस्थित रहे।

आज के कनसेन्ट बैठक का आर्गनाईजेशन डॉ. विराट जायसवाल, उपकुलसचिव एल.एन. सी. टी. विश्वविद्यालय एवं महासचिव एन.एफ.आई.टी.यू. के नेतृत्व वाली कमेटी जिसमें श्री रामनारायण गिरी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष एन.एफ.आई.टी.यू., श्री विशाल वाणी, राष्ट्रीय सचिव, एन.एफ.आई.टी.यू., श्री आशीष सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी एन.एफ.आई.टी.यू. म०प्र०, श्री सत्येन्द्र कुमार, श्री नितिन सेन ने किया। आज के महासंघों के प्रतिनिधियों का चिंतन एवं मंचन श्रमिक जगत में मील का पत्थर साबित होगा।

भवदीय,

(डॉ. विराट जायसवाल) महासचिव – एन.एफ.आई.टी.यू.

Leave a Reply