देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के सीएम, कल शाम 5 बजे लेंगे शपथ

अन्य प्रदेश से, प्रदेश, मुख्य समाचार

Updated : Dec 04, 2024

मुंबई: महाराष्ट्र में कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? इस सवाल को लेकर जारी सस्पेंस आज लगभग खत्म हो गया है। बीजेपी के ग्रुप की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नाम पर सहमति बन चुकी है और अब विधायक दल की बैठक हो रही है जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा।  केंद्रीय पर्यवेक्षक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौजूदगी में विधायक दल के नेता का चयन किया जाएगा। सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस का नाम सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्रों की माने तो फडणवीस के नाम पर मुहर लग चुकी है..अब बस विधायकों की राय ली जा रही है।  विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद आज दोपहर साढ़े 3 बजे महायुति के नेता राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद कल मुंबई के आजाद मैदान में ऐतिहासिक शपथ समारोह होगा। महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी पल-पल की अपडेट यहां देखें।

 

Leave a Reply